बिजनौर, फरवरी 1 -- रालोद हाई कमान ने बिजनौर के रालोद जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। गांव फजलपुर निवासी ओमपाल कश्यप रालोद के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि कुछ दिन पहले नरेंद्र आचार्य को रालोद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई थी। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने फजलपुर निवासी ओमपाल कश्यप को बिजनौर का रालोद जिलाध्यक्ष बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.