बक्सर, जनवरी 22 -- पेज पांच के लिए ---- डुमरांव, संवाद सूत्र। डुमरांव न्यायालय परिसर में गुरुवार को अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उत्साह के बीच अधिवक्ताओं ने चुनाव में भागीदारी निभाई। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता ओमदेव सिंह को निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष किरण कुमारी सिंह और महासचिव पृथ्वीनाथ शर्मा चुने गए। संयुक्त सचिव रविन्द्र कुमार पासवान और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चुने गए। अंकेक्षक पद की जिम्मेदारी विशाल कुमार को दी गई, जबकि कार्यसमिति सदस्य के रूप में अविनाश त्रिपाठी चुने गए। चुनाव पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजन पांडेय रहे। उनके साथ सहायक चुनाव पदाधिकारी प्रभुनाथ तिवारी, विक्रमा राम और अजय कुमार तिवारी ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया। चुनाव परिणाम घोषित होत...