अलीगढ़, अगस्त 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज (आईएमए एएमएस) द्वारा सिप्ला के सहयोग से 'ओबेसिटी कॉनक्लेव' का आयोजन किया गया। जीटी रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में मोटापा, टाइप-2 मधुमेह और इनसे जुड़ी चयापचय संबंधी समस्याओं के आधुनिक प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. हामिद अशरफ और मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक वार्ष्णेय ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिए। एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. अहमद आलम और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीण वार्ष्णेय ने परिचर्चा का संचालन किया। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. एम उवैस अशरफ व श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश भार्गव पैनल विशेषज्ञ रहे। वैज्ञानिक सत्र में 'टिर्जेपेटाइड के साथ मोटापे के उपचार में आधार से लक्ष्य तक की यात्रा' और 'टाइप-2 मधुमेह क...