दरभंगा, मार्च 18 -- दरभंगा। विश्व ओबेसिटी (मोटापा) दिवस पर मंगलवार को एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया की दरभंगा शाखा की ओर से डीएमसीएच के मेडिसिन ओपीडी में ओबेसिटी अवेयरनेस कैंप शुरू हुआ। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीएन झा ने कैंप का उद्घाटन किया। मौके पर शाखा के अध्यक्ष डॉ. पंकज मोहन श्रीवास्तव व सचिव डॉ. केडी यादव के अलावा डॉ. केके झा, डॉ. राजेश झा, डॉ. एसके यादव, डॉ. एसएन मिश्रा आदि चिकित्सक मौजूद थे।कैम्प में चिकित्सकों ने मरीजों को मोटापा से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जंक फूड मोटापा का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। इसका सेवन करने से बच्चे भी ओबेसिटी का शिकार हो रहे हैं।चिकित्सकों ने कहा कि मोटापा से हृदय और किडनी रोग का खतरा बना रहता है। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के चपेट में आने का भी खतरा बना रहता है। वजन पर नियंत्रण रखने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.