सोनभद्र, मार्च 3 -- बीना,हिंदुस्तान संवाद। एनसीएल की बीना खदान में ओबी डम्प की पहाड़ी पर मंगलवार को आग लग गयी। अचानक आग भड़कने की सूचना ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी और परियोजना प्रबन्धन को दी। आग आगे न बढ़े इसके लिए प्रबन्धन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान काफी संख्या में सूखे वृक्ष और झाड़ियां आग की चपेट में आ गये है। ग्रामीणों का कहना है कि तापमान बढ़ते ही इस प्रकार आग लगना शुरू हो जाता है इसके लिए वनविभाग को प्रोएक्टिव कदम उठाने चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...