देवघर, जुलाई 6 -- चितरा,प्रतिनिधि। पूर्व सांसद सूरज मंडल ने राज्य सरकार पर पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि ओबीसी समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हुआ तो भविष्य में उसे और अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वे शनिवार देर शाम कोलियरी अतिथिशाला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। सूरज मंडल ने कहा कि राज्य में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलने की बात कही गई थी, लेकिन इसे घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने इसे ओबीसी समाज के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में हुई चार लोकायुक्तों की नियुक्ति में एक भी प्रतिनिधि पिछड़ा वर्ग से नहीं है। उनके अनुसार यह दर्शाता है कि राज्य सरकार पिछड़े वर्ग के ...