रांची, मार्च 10 -- रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की ओर से हरमू स्थित कार्यालय में मंगलवार को सावित्रीबाई फुले का स्मृति दिवस मनाया गया। सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरणा स्रोत है। गुप्ता ने कहा कि एक तरफ माता सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा का द्वार खोला तो दूसरी तरफ कई सामाजिक सुधार भी किए। विधवा विवाह हो, छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध अभियान चलाया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विद्याधर प्रसाद राम, अवतार कश्यप, सत्येंद्र यादव, संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.