कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर। पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पिछड़ी जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित प्रशिक्षणार्थियों को स्वल्पाहार व मार्ग व्यय के रूप में Rs.1,250 प्रति व्यक्ति प्रतिमाह प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इसमें जिले के केवल अन्य पिछड़ा वर्ग के इच्छुक महिला व पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता जूनियर हाईस्कूल या उससे अधिक हो तथा आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो, प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण ट्रेड में इलेक्ट्रिशियन में केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिये तथा टेलरिंग केवल महिला अभ्यर्थियों के...