शामली, जून 23 -- शामली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनगणना के प्रथम चरण में ओबीसी के आंकड़े अलग से दर्ज न किए जाने का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा। संगठन ने मांग पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2027 की राष्ट्रीय जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और पारिवारिक जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें परिवारों की श्रेणी के संबंध में केवल एससी, एसटी और अन्य का विकल्प दिया गया है, जबकि ओबीसी वर्ग के लिए अलग से कोई विकल्प उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना में ओबीसी आंकड़े अलग से दर्ज करने की मांग को लेकर चतरा में रैली-प्रदर्शन इससे ओबीसी वर्ग की जातीय गणना नहीं हो सकेगी, जो इस वर्ग के साथ अन्याय है। संगठन ...