देहरादून, मार्च 13 -- हरिद्वार। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भंवर सिंह ने कहा कि सरकार लोगों को परेशान कर रही है। ओबीसी जाति की गिनती होनी चाहिए साथ ही यूजीसी के नए नियम भी लागू की जाए। सरकार जनता को नए नए मुद्दों में उलझा कर रखती है। अब लोगों को सिलेंडर की लाइन में लगवा दिया जिससे अपने अधिकारों को भूल जाए। जब तक यूजीसी के नए नियम लागू नहीं होते संघर्ष जारी रहेगा। पहले चरण में 6 मार्च को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 13 मार्च को धरना, 23 मार्च को रैली, 23 अप्रैल को भारत बंद किया जाएगा। लोगों को जागरूक कर अधिकारियों की लड़ाई लड़ने का कार्य किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.