नई दिल्ली, मई 26 -- कर्नाटक में लंबे अरसे से चली आ रही सियासी खींचतान थमती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने यहां पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ने के लिए मना लिया है। ऐसी भी खबरें हैं कि सिद्धारमैया गुरुवार तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि कांग्रेस के लिए सिद्धारमैया को मनाना इतना आसान नहीं रहा। सीएम पद छोड़ने के एवज में कांग्रेस ने उनसे भारी-भरकम वादे किए हैं। इन वादों की लिस्ट में राज्यसभा की कुर्सी, ओबीसी चेहरा और साल 2029 के लोकसभा चुनाव में बड़ा चेहरा बनाने की बातें हैं। क्या-क्या कहा गया है सिद्धा सेजानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से सिद्धारमैया से कहा गया है कि पार्टी को दिल्ली में उनकी ज्यादा जरूरत है। साल 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक प्रॉमिनेंट ओबीसी चेहरे की जरूर...