गुमला, अक्टूबर 7 -- गुमला संवाददाता। ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति झारखंड का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बंद और मशाल जुलूस के बाद बुधवार को ओबीसी मोर्चा ने कचहरी परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के सामने अपनी मांगें जोरदार तरीके से रखीं। प्रदर्शनकारियों ने द. छोटानागपुर के गुमला,सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी और रांची में ओबीसी को नौकरी, राजनीति और पेसा कानून में उचित अधिकार देने की मांग की। सभी जिलों में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र भी सौंपा गया।

धरना आंदोलन का उद्देश्य धरना को संबोधित करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग ने कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर में पिछड़ा वर्ग लंबे समय से अपने अधिकारों से वंचित है। खेती-बारी, मजदूरी और छोटे रोजगार के सहारे परिवार चलाने वाले ल...