मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण योजना के तहत साक्षात्कार 26 मार्च को आयोजित होगा। यह साक्षात्कार सुबह 11 बजे उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में संयुक्त आयुक्त उद्योग, विंध्याचल मंडल की अध्यक्षता में होगा। विभाग की ओर से सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि व समय पर अपने मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...