ओबीसी अधिकार सम्मेलन का आयोजन
लातेहार, अक्टूबर 4 -- लातेहार। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा झारखंड के तत्वावधान में रविवार को टाउन हॉल में प्रमंडल स्तरीय ओबीसी जागरूकता सह अधिकार सम्मेलन हुआ। इसमें लातेहार, पलामू और गढ़वा से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता हाईकोर्ट अधिवक्ता रवि भूषण ने कहा कि ओबीसी समाज को अपने हक-अधिकार के लिए जागरूक और एकजुट होना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे समाज की वास्तविक आबादी का आंकड़ा सामने आएगा। प्रदेश अध्यक्ष देवचरण दांगी ने 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग उठाई। मौके पर कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: रायडीह में ओबीसी आरक्षण को लेकर झारखंड बंद बनाने की बनी रणनीति यह भी पढ़ें- घाघरा में ओबीसी आरक्षण की मांग पर सड़क पर उतरने की तैयारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.