संभल, जनवरी 2 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को शिकायत के आधार पर नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने गांव में छापा मारकर एक क्लीनिक और एक पैथोलॉजी लैब की जांच की, जहां गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। नोडल अधिकारी सबसे पहले डॉक्टर प्रेम सिंह के क्लीनिक पर पहुंचे। जांच के दौरान जब क्लीनिक संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, तो डॉक्टर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने इसी गांव में स्थित जनता पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। लैब संचालक पवन कुमार से लाइसेंस और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा गया, लेकिन वह भी कोई प्रमाण नहीं दे सके। दस्तावेजों के अभाव में नोडल अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया।...