सोनभद्र, अप्रैल 7 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद को बड़े महानगरों में से एक मुंबई से जोड़ने की दिशा में मंगलवार को ओबरा रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 13379/80 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। ट्रेन को रॉबर्ट्सगंज सांसद सांसद छोटेलाल खरवार और क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने ओबरा डैम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। सांसद ने बताया कि बजट सत्र के दौरान ट्रेन के संचालन के लिए मांग उठाई गई थी। इसको लेकर कई बार रेल मंत्री को भी अवगत कराया गया था। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अधिकृत प्रतिनिधि व रेलवे समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने जनपद को सांसद निधि (एमपी लैड) के तहत गोद लिया ...