सोनभद्र, मार्च 19 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के 50 से अधिक बस्तियों में अब तक विद्युतीकरण नहीं कराया गया है। समाज कल्याण राज्य मंत्री और ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड़ ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की है। समाज कल्याण मंत्री ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुलडोमरी के खोड़िया, महोली, जोगिंद्रा ग्राम पंचायत के कसी, और चोपन ब्लॉक के पनारी के 60 टोले में से 30 टोले और पूर्वे के साथ जुगैल के आधा दर्जन टोले और भरहरी, बैरपान, परसोंई, बर्दिया आदि ग्राम पंचायतों के 50 से ज्यादा टोले अब तक बिजली नहीं पहुंची है। इससे 15 हजार से ज्यादा आबादी आज भी बिजली के लिए तरस रही हैं। यहां बिजली के तार और पोल तक नहीं गाड़े गए है और बिजली विभाग ने जिले को बिजली आपूर्ति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.