सोनभद्र, जुलाई 15 -- सोनभद्र। थाना ओबरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 1 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि 14 जुलाई की रात करीब 8:10 बजे संकट मोचन मंदिर खैरटिया रोड पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से प्लास्टिक के झोले में रखा 1 किलो 530 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ शिवम निवासी सेक्टर-2, संकट मोचन मंदिर, ओबरा (मूल निवासी ग्राम बघोर, थाना अमिलिया, जिला सीधी, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा में एनडीपीएस एक्ट क...