औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- ओबरा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इसमें पूर्व के मामलों में फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सोनहुली गांव के श्रीजानन्दन महतो और महादेवा गांव के कमलेश पासवान हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि श्रीजानन्दन के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। कमलेश पासवान शराब मामले में फरार चल रहा था। कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव को देखते हुए अन्य मामलों में फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...