औरंगाबाद, नवम्बर 20 -- ओबरा थाना क्षेत्र के शांति नगर मुहल्ले में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शंकर गुप्ता की 28 वर्षीय पत्नी मधु कुमारी के रूप में की गई है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सब्जी को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद महिला ने खुदकुशी कर ली। बताया गया कि रात में पति आलू लाया था, जिस पर मृतका ने विरोध जताया। पत्नी का कहना था कि प्रत्येक दिन आलू की सब्जी नहीं बनेगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने कमरे का दरवाजा बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला फंदे से झूल रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब गांव से पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.