औरंगाबाद, जनवरी 30 -- आयकर विभाग की टीम ने ओबरा और कारा गांव में धान व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के यहां दो दिनों से छापेमारी अभियान चला रखा है। गुरुवार दोपहर आयकर टीम ओबरा बेल रोड स्थित अंबे ट्रेडर्स के संचालक महावीर गुप्ता की गल्ला दुकान और ओबरा बाजार स्थित चिंटू गुप्ता की ज्वेलरी दुकान पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारी इस संबंध में कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कर आयकर चोरी से जुड़े कई मामलों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है। छापेमारी को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। यह भी बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के रडार पर शहर के अन्य व्यवसायी भी हैं जिनके यहां आगे छापेमारी हो सकती है। छापेमारी के मद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.