औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- ओबरा महोत्सव के आयोजन को लेकर महोत्सव परिवार की बैठक औरंगाबाद के अधिवक्ता संघ सभागार में शनिवार को हुई। बैठक के अध्यक्षता ओबरा महोत्सव के अध्यक्ष पूर्व मुखिया राम सेवक प्रसाद ने की। अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि ओबरा महोत्सव आयोजित होने वाला शहर का 25वां महोत्सव है। उन्होंने बताया महोत्सव की शुरुआत 13 अक्टूबर को होगी। सुबह आठ बजे से ओबरा देवी मंदिर में पूजा अर्चना होगी। सुबह नौ बजे स्थानीय विद्यालय के द्वारा भव्य झांकी देवी मंदिर परिसर से जगतपति बाबू स्मारक तक निकलेगी। सुबह 11 बजे से महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से संगोष्ठी सभा आयोजित होगी। दोपहर दो बजे से जूनियर छात्र-छात्राओं का नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता, शाम छह बजे से कलाकारों का रंगारंग कार्यक्रम होगा। 14 अक...