सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर, गुजरात से कर्मस्थली वाराणसी के लिए निकली बाइक आधारित संकल्प सेवा अभियान यात्रा रविवार को ओबरा विधानसभा क्षेत्र पहुंची। रेणुका क्षेत्र के विजुल नदी तट पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।इसके बाद यात्रा ओबरा नगर स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर परिसर पहुंची, जहां यात्रा में शामिल लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। राज्यमंत्री ने गुजरात से आए कार्यकर्ताओं का एक-एक कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- तरबगंज पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, विधायक ने किया स्वागत राम मंदिर परिसर में करीब एक दर्जन आम और अ...