सोनभद्र, जनवरी 7 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे अंडर-23 क्रिकेट लीग का आखिरी मैच बुधवार को ओबरा और रेणुकूट के बीच खेला गया। ओबरा ने रेणुकूट को पराजित किया। टास जीतकर रेणुकूट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30.4 ओवर में 185 रन बनाकर आल आउट हो गई। रेणुकूट टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनुज ने 28 गेंद पर 29 तथा सचिन ने 29 गेंद पर 45 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी ओबरा की टीम ने 21.4 ओवर में दो विकेट खोकर जरूरी रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। ओबरा टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए श्रीशांत यादव ने 62 गेंद पर शानदार 76 रन तथा धनंजय त्रिपाठी ने 52 गेंद पर 68 रन की अच्छी पारी खेला। वहीं गेंदबाजी में ओबरा के आर्यन तिवारी ने सात ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिए व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.