ओपेन बोर्ड से इंटर करने पर भी कन्या उत्थान की राशि
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल छूटा तो सूबे में 1144 अविवाहित बेटियों ने ओपेन बोर्ड से इंटर पास किया है। इन बेटियों को पहली बार कन्या उत्थान की राशि मिलेगी। इससे पहले ओपेन बोर्ड से इंटर करने वाली अविवाहित बेटियों को यह लाभ नहीं मिलता था। मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों को इन छात्राओं की सूची भेजी गई है। इन छात्राओं का आधार नंबर व बैंक खाते का ब्योरा मांगा गया है। 2026 सत्र की इन छात्राओं की सूची ओपेन बोर्ड ने भेजी है। एक सप्ताह में सभी जानकारी अपडेट कर मांगी गई है।
अनिवार्य नामांकन प्रक्रिया नामांकन के समय अब सभी छात्राओं के लिए एक कॉलम अनिवार्य किया गया है। छात्राएं नामांकन के समय ही अनिवार्य रूप से विवाहित-अविवाहित का कॉलम भरेंगी। ओपेन बोर्ड के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब आने वाली परीक्षाओं में भी अविवाहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.