रांची, अप्रैल 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सहारा इंडिया समूह के डिप्टी डायरेक्टर रहे ओम प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ ओपी श्रीवास्तव को लेकर झारखंड सीआईडी की रिमांड मंजूर हो चुकी है। सीआईडी की टीम ने रिमांड संबंधी आदेश को बंगाल भेजा भी था, जहां वह कलकता के जेल में बंद है। हालांकि कोलकाता के जेल प्रशासन ने गाड़ी व मैनपावर का हवाला देते हुए ओपी श्रीवास्तव को रांची नहीं भेजा। ऐसे में सीआईडी ने पूरे मामले की जानकारी अदालत को दी है। अदालत के आदेश पर अब नए सिरे से रिमांड के लिए सीआईडी बंगाल के संबंधित प्रशासन से पत्राचार करेगी। ईडी के केस में हुई थी गिरफ्तारीओमप्रकाश श्रीवास्तव की गिरफ्तारी 700 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लाउंड्रिंग में 22 नवंबर 2025 को कोलकाता में हुई थी। यह भी पढ़ें- कौन हैं जॉय कामदार? कोलकाता में शेल कंपनियों के जरिए कर रहा था ...