सिमडेगा, मार्च 13 -- बानो, प्रतिनिधि। गिरदा ओपी के नए प्रभारी अभय कुमार सिंह ने मानवता और सामाजिक जुड़ाव की मिसाल पेश करते हुए ओपी के समीप स्थित मैदान में बच्चों के साथ पारंपरिक वॉली बॉल खेला। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। थानेदार खुद मैदान में उतरकर बच्चों के साथ खेलते नजर आए। पुलिस अधिकारी को अपने बीच खेलते देख बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने भी पूरे जोश और उमंग के साथ खेल में हिस्सा लिया और खेल का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ सकारात्मक संबंध बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। बच्चों के साथ समय बिताना और उनके बीच घुलना-मिलना बेहद सुखद अनुभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.