गोपालगंज, फरवरी 11 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता । मॉडल सदर अस्पताल के ओपीडी में बुधवार को ड्यूटी के दौरान एक साथ छह जीएनएम अनुपस्थित मिलीं। इस संबंध में उपाधीक्षक शशि रंजन कुमार ने सभी संबंधित कर्मियों को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। उपाधीक्षक के मुताबिक 11 फरवरी को रोस्टर के अनुसार ओपीडी में जीएनएम सीमा कुमारी, रश्मि सिंह, रीमा कुमारी, संध्या कुमारी, कशिश राज तथा सुनीता सिंह की ड्यूटी निर्धारित थी। मरीजों ने शिकायत की कि ओपीडी में कोई नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं है। इसके बाद उपाधीक्षक ने मॉडल सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें संबंधित जीएनएम बिना पूर्व सूचना के अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिलीं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जीएनएम की अनुपस्थिति के कारण इलाज कराने आए मरीजों को असुविधा हुई। साथ ही अस्पताल की ओपीडी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.