गुड़गांव, मई 3 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की मासिक बैठक रविवार को मनेठी तहसील परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद ने की। संचालन समिति के सचिव ओमप्रकाश सैन ने किया। समिति के प्रवक्ता कामरेड राजेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की है कि माजरा एम्स में ओपीडी जल्द शुरू की जाए। ओवर ब्रिज के काम तुरंत शुरू किया जाए। बैठक में कर्नल राजेंद्र सिंह, रामकुमार निमोठ, रामस्वरूप, दयाराम आर्य, छाजूराम, कंवर सिंह आर्य, अमर सिंह राजपुरा, बलवंत सिंह, सत्प्रकाश गोयल, डा. एचडी यादव, कंवल सिंह नांगल, जितेंद्र कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह, महावीर सिंह पंच, बीडी यादव, देशराज, दलबीर सिंह, प्रकाश चंद, राजरानी, उमेद बाई, कृष्णा देवी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बियाडा से लड़ने को पूर्व सैनिकों ने तैयार की रणनीति -

हिंदी हिन्...