मुरादाबाद, जून 10 -- मंडलीय जिला अस्पताल के कर्मचारियों को ओपीडी में सुबह आठ बजे से पर्चे बनाना शुरू कर देने की हिदायत दी गई। सीएमएस डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बुधवार को सभी कर्मचारियों को रोजाना सुबह समय से ड्यूटी स्थल पर मौजूद हो जाने की हिदायत जारी की। सीएमएस ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर मरीजों के बेड की चादर सुबह साढ़े आठ बजे तक बदल दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...