वाराणसी, अक्टूबर 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार रात करीब दस बजे पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था देखी। डॉक्टरों को समय पर ओपीडी में आने का निर्देश दिया। इसके अलावा पिंडरा में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक की जमीन के बारे में चर्चा की। बताया गया कि जमीन पर एक दो जगह अतिक्रमण है। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि जल्द इसे हटवाएं। तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। रात में अचानक जब वह अस्पताल पहुंचे तो हड़कंप मच गया। सबसे पहले वह इमरजेंसी पहुंचे। वार्ड में मरीजों से फीडबैक लिया। करीब आधे घंटे तक निरीक्षण के दौरान ईएसआईसी अधिकारियों को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्...