हाथरस, नवम्बर 24 -- हाथरस। नंवबर का महीना बीतने के साथ ही धुंध का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। तड़के आसमान में धुंध की चादर तन रही है। धुंध की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। धुंध का सबसे ज्यादा असर सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे। जिसमें लगभग 125 मरीज सांस की बीमारी से पीड़ित पहुंचे। एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार का खुले शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की कतारें लग गईं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती गई। दोपहर में पर्चा काउंटर, ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.