हापुड़, फरवरी 12 -- बदलते मौसम में जनपद में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। गुरूवार को जिला अस्पताल और सीएचसी हापुड़ की ओपीडी में बुखार-खांसी के 240 मरीज पहुंचे। सभी मरीजों को उपचार मिला। वहीं, अस्पतालों में खांसी के सिरप खत्म हो गए हैं। बदलते मौसम में जिले में बुखार के साथ खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। जिसके चलते जिले के अस्पतालों की ओपीडी में रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। गुरूवार को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ की ओपीडी में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक 961 मरीज पहुंचे। इनमें नजला, जुकाम, बुखार एवं खांसी के 150 मरीज रहे। इसी तरह, जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में 631 से अधिक मरीज रहे। इनमें भी 90 मरीज नजला, जुकाम एवं बुखार के पहुंचे। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए। -खांसी के सिरप खत्म, जल्द आने की उम्मीद हापुड़...