ओपीडी में पचास फीसदी मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी से पीड़ित
सीवान, जुलाई 22 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बरसात के साथ उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सदर अस्पताल की सामान्य ओपीडी में आने वाले मरीजों में करीब 50 प्रतिशत मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और खुजली जैसी समस्याओं से पीड़ित मिल रहे हैं। मंगलवार को भी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। चिकित्सकों का कहना है कि यदि लोग थोड़ी सावधानी बरतें तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। मंगलवार को दोनों पालियों की ओपीडी में कुल 255 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें लगभग आधे मरीज बदलते मौसम से होने वाली बीमारियों से ग्रसित थे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.