बरेली, मई 26 -- भीषण गर्मी और उमस में जिला चिकित्सालय, महिला अस्पताल में मरीज-तीमारदार अव्यवस्था से परेशान हैं। ओपीडी में पंखा खराब है तो तल्ख धूप में टिन शेड के नीचे तीमारदार तप रहे हैं। बड़े वार्डों में सिर्फ एक कूलर लगा है जिससे गिनती के मरीजों तक हवा पहुंच रही है। अलग-अलग काउंटर पर लगी लंबी लाइन में खड़े मरीज धूप-गर्मी से जूझते रहे। बीते कई दिनों से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो रहा है। ऐसे में बीमार मरीजों को जिला अस्पताल और महिला चिकित्सालय में गर्मी-उमस से जूझना पड़ रहा। जिला अस्पताल की ओपीडी में एक बड़ा कूलर लगा है जिसके सामने जमीन पर दर्जनों मरीज, तीमारदार बैठे रहते हैं। ओपीडी में एक पंखा भी खराब है। ऐसे में वहां लाइन में खड़े मरीज परेशान रहे。 यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में मेड...