मुंगेर, मार्च 25 -- असरगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सुबह 8 बजे अस्पताल में ओपीडी सेवा खुलने का समय निर्धारित है, लेकिन मंगलवार को डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे, जिससे मरीजों को लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर निधि कुमारी सुबह 9 बजे पहुंची। जबकि एएनएम दीपशिखा एवं अन्य एएनएम भी देर से अस्पताल पहुंची। केवल एक गार्ड सूरज कुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। ईसीजी रूम एवं दवाई वितरण काउंटर पर कोई कर्मी मौजूद नहीं थे। केन्द्र पर आए बुजुर्ग मरीज अनिल कुमार सहित अन्य ने बताया कि समय पर डॉक्टर नहीं आने से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। आयुष्मान हेल्प डेस्क, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी कंप्यूटर ऑपरेटर अमन कुमार मौजूद नहीं थे। यहां के लै...