मुरादाबाद, मई 25 -- सोमवार को मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई, लेकिन, कई जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के देर से पहुंचने के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। पिछले कई दिनों से डॉक्टरों के ओपीडी में देर से आने की शिकायतों के दृष्टिगत सोमवार को मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने सभी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की बैठक बुलाई और उन्हें रोजाना सुबह ठीक आठ बजे ओपीडी में पहुंच जाने के लिए कहा। सीएमएस ने बताया कि ओपीडी खुलने का समय सुबह आठ बजे है, लेकिन, कई जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के देर से पहुंचने की शिकायतें आ रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...