साहिबगंज, जून 5 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल के ओपीडी में शुक्रवार को 10:38 बजे एक भी डॉक्टर नहीं रहने पर मरीजों ने हंगामा किया है। कोई सर दर्द तो कोई बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। लेकिन जब ओपीडी में डॉक्टर की कुर्सी खाली मिला तो मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए गए। हालांकि इमरजेंसी से भी मरीजों को ओपीडी में भेज दिया गया। इसपर मरीजों ने हो हंगामा करना शुरू कर दिया है। इस दौरान राजमहल के मो. हाफिज समेत दर्जन भर मरीजो ने आरोप लगाया कि यहां वे लोग इतने गर्मी में इलाज के लिए आये है। लेकिन ओपीडी में डॉक्टर नहीं रहने पर होमगार्ड द्वारा कभी इमरजेंसी तो कभी ओपीडी में भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- डॉक्टर से दुर्व्यवहार के विरोध में डेढ़ घंटे ठप रही ओपीडी सेवा इसके चलते काफी परेशानी हो रही है। लेकिन 10:38 बजे तक डॉक्टर नदारद रहे। इसपर मरी...