जमशेदपुर, फरवरी 28 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में होली की छुट्टी को लेकर घोषणा सोमवार को की जाएगी। मुख्यालय के आदेश पर अधीक्षक के द्वारा छुट्टी की घोषणा की जाएगी। छुट्टी मंगलवार या बुधवार किसी एक दिन के लिए की जाएगी। जिस दिन अस्पताल का ओपीडी और कार्यालय बंद रहेंगे। जबकि इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। इधर छात्रों की भी तीन दिन की छुट्टी कर दी गई है। जानकारी की अधिकतर छात्रों की परीक्षा हो चुकी है या चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...