रामपुर, मार्च 2 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद है तो इमरजेंसी में बुखार, खांसी और सीने में दर्द के मरीज उपचार कराने को पहुंचे हैं। कई मरीज बीपी और शुगर से संबंधित समस्याओं के भी यहां पर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि होली के पर्व पर अक्सर लोगों का खानपान बिगड़ जाता है, इसीलिए लोग खानपान पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शुगर के मरीज मिठाइयों के परहेज करें और घर में बनी चीजें ही खाएं। वहीं बीपी के मरीजों के लिए नियमित चेकअप और दवा लेने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...