ओपीडी बंद कर आयुष प्रशिक्षु चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर, सितम्बर 10 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी ओपीडी बंद कर आयुष प्रशिक्षुओं ने ओपीडी के बाहर मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण ओपीडी में पहुंचे मरीज मायूस हुए। बुधवार को आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन शहीद राजा हरि प्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान में 7,500 मासिक स्टाइपेंड में इंटर्नशिप के दौरान होने वाले खर्चों को पूरा करना कठिन है। उन्होंने मांग की कि आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए। यह भी पढ़ें- MP में रंग लाया इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकार ने बढ़ा दिया मासिक स्टायपेंड; काम पर लौटे जूनियर डॉक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.