रुडकी, फरवरी 6 -- पिछले कई दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के चलते सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित ज्यादा मरीज सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। हर रोज सरकारी अस्पताल में ओपीडी तीन सौ के पार हो रही है। पिछले कुछ दिनों से सुबह व रात के समय तेज ठंड हो रही है, वहीं दिन में धूप निकलने से गर्माहट महसूस हो रही है। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सैयद रफ़ी ने बताया कि मौसम के बदलाव के चलते ग्रामीण इसकी चपेट में आ रहे हैं। कुछ दिन पहले तक ओपीडी लगभग दो सौ से ढाई सौ के बीच चल रही थी लेकिन अब हर रोज तीन सौ से अधिक मरीज सरकारी अस्पताल में दवा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...