रामपुर, मार्च 14 -- जिला अस्पताल की ओपीडी में दूसरी मंजिल पर गलत तरीके से खड़े हो रहे वाहनों को सीएमएस ने हटवा दिया है। इन वाहनों की वजह से अस्पताल गेट पर अव्यवस्था हावी हो रही थी और मरीजों को भी निकलने-बैठने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना ने वाहनों को हटवाने के बाद पूर्व की भांति दोनों दिशाओं पर लोहे की चेन डलवा दी है जिससे कोई वाहन ऊपर नहीं चढ़ सके। सीएमएस का कहना है कि अस्पताल में वाहनों की पार्किंग के लिए पुलिस चौकी के सामने जगह हैं। मरीज या उनके तीमारदार वहां पर वाहन खड़ा कर सकते हैं। सहूलियत के लिए अस्पताल के पार्क में भी पार्किंग की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग यहां-वहां बाइकों को खड़ा न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...