ओपीएस बहाली पर अटेवा का जनजागरण अभियान शुरू
लखनऊ, जून 20 -- अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से प्रथम चरण की जनजागरण यात्रा शनिवार से शुरू हो गई। यह यात्रा बाराबंकी से होते हुए बीकेटी पहुंची। यहां पर बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर विजय कुमार बन्धु ने कहा कि निजीकरण के कारण आम जनता से लेकर शिक्षक, कर्मचारी परेशान हैं। पुरानी पेंशन बहाल न होने से सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को 800 से 1800 रुपये पेंशन मिल रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रा का दूसरा चरण 22 जून को तेलीबाग से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- कर्मचारी महासंघ की बेगूसराय सदर इकाई के अध्यक्ष नूर आलम तो मनीष प्रखंड मंत्री चुने गये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.