बरेली, अगस्त 20 -- कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलॉईज एंड वर्कर्स (सीसीजीईडब्ल्यू) के आह्वान पर आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) समाप्त करने की मांग उठाई। जोनल सचिव कुलदीप गंगवार ने कहा कि ओपीएस बहाली की मांग को लेकर संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुटता बनाए रखने और संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। अध्यक्ष कमलेश कुमार मौर्य और सचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक और सुरक्षित पेंशन पाना कर्मचारियों का अधिकार है। यह भी पढ़ें- कैंट प्रधान डाकघर पर पेंशनरों का प्रदर्शन सरकार एनपीएस और यूपीएस जैसी योजना...