बरेली, मार्च 8 -- बरेली। ओपन स्टेट आमंत्रण महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 17 से 19 मार्च स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में होनी है। प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 12 मार्च को दोपहर तीन बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम व मंडलीय ट्रायल 13 मार्च को दोपहर तीन बजे से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...