देहरादून, फरवरी 3 -- ताइक्वांडो हरिद्वार की ओर से हरिद्वार में आयोजित ओपन उत्तराखंड स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सनराइज़ एकेडमी के छह विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को उन्हें स्कूल आने पर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जय जोशी ने स्वर्ण पदक, हार्दिक डोभाल और अधिराज ने रजत पदक, जबकि आयुष, ओजस एवं उज्ज्वल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 225 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता से लौटने पर सभी खिलाड़ियों का स्कूल परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या नीतू तोमर ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना गर्व की बात है और यह खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत एवं समर्पण का ...