आगरा, मार्च 16 -- ताजनगरी के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाली ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में पंकज शर्मा सीनियर वर्ग पूमसे की व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में आगरा की ओर से प्रतिभाग करेंगे। गौरतलब है कि हाल में पंकज शर्मा ने नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...