सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ओपन स्टेट इनविटेशन पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 20 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें जनपद की टीम भी हिस्सा लेगी। जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए 14 मार्च को ट्रायल्स और चयन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इच्छुक फुटबॉल खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सीधे स्टेडियम में उपस्थित हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...