पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रॉक्सी अर्थ नामक बेवसाइट बनाकर लोगों की निजी जानकारी साझा करने के एक अन्य आरोपी को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के गाजीपुर जिलान्तर्गत भावरकोल थाना क्षेत्र के मलसा मलिकपुर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। इस मामले के मास्टर माइंड मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राकेश कुमार उर्फ राकेश मंडल को पुलिस ने उसके दो नाबालिग साथियों के साथ दिसंबर में गिरफ्तार कर लिया था। साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में आरोपी का नाम सामने आया था। आरोपी टेलीग्राम आईडी धारक था, जिसने प्रॉक्सी अर्थ बेवसाइट की एपीआई राकेश कुमार को बेची थी। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। बता दें कि पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि एक ओपन साइट पर किसी का मोबा...